Ajay AryaAjay Arya 17-Apr-2026
(107 View)

शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला शिक्षा अधिकारी मा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला इकाई टोंक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा को शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं और विद्यालयों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र कुर्मा और जिला मंत्री भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में पोषाहार भुगतान तथा खाद्यान्न की उपलब्धता, परिवीक्षा काल पूर्ण कर चुके शिक्षकों के स्थायीकरण, न्यायालय विवाद से जुड़े प्रकरणों में पारदर्शी तरीके से कार्रवाई कर शिक्षकों को उचित न्याय दिलवाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले और ड्यूटी करने में असमर्थ वीक्षकों को आवश्यक राहत प्रदान दिए जाने की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ये समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे शिक्षक वर्ग में असंतोष है। संगठन ने विभाग से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की है। इस अवसर पर संगठन के दुर्गालाल गुर्जर, सभाध्यक्ष, ममता शर्मा (जिला महिला मंत्री), विमल कुमार विजय (जिला कोषाध्यक्ष), लादूलाल जाट (सेवानिवृत्त प्रतिनिधि), सुवा लाल मीणा (अध्यक्ष निवाई), सोहनलाल शर्मा (अध्यक्ष टोंक) सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel