Ajay AryaAjay Arya 17-Apr-2026
(79 View)

गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट भी हुआ शुरू : जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति की मांग उठने लगी

गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट भी हुआ शुरू : जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति की मांग

टोंक शहर के गांधी पार्क क्षेत्र वार्ड नम्बर 48 (न्यू) में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस एरिए में विगत 6 माह से पेयजल आपूर्ति 2 दिन में की जाती है। दो दिन में भी पानी की सप्लाई 2 घण्टे ही की जाती है। गर्मी का असर तेज हो जाने के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शहर का तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड निवासी सुरेश बुन्देल और सीताराम चावला ने बताया कि वार्ड में ज्यादातर बीपीएल परिवार निवास करते हैं, जो मेहनत- मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। इन लोगों के पास वाटर स्टोरेज साधनों का अभाव भी है। वार्ड में पानी के वैकल्पिक साधनों कुएँ- बावड़ी का अभाव है। वार्ड की जनसंख्या के अनुरूप हैण्डपम्पों का भी अभाव है। जो हैं, उनका पानी भी पीने योग्य नहीं है। विगत वर्ष पर्याप्त बारिश होने के बावजूद तथा बीसलपुर परियोजना के होते हुए भी टोंक शहर की जनता पानी के लिए तरस रही है। समस्त वार्ड वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से क्षेत्र में प्रतिदिन 2 घण्टे पेयजल आपूर्ति की मांग की है। साथ ही अधिकारियों को आगाह किया है कि यदि पेयजल संकट की समस्या का समाधान नहीं किया तो वार्डवासी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel