देवली उपखण्ड की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गाँव में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीबीर्ईओ प्रधान लाल मीणा, विशिष्ट अतिथि शिवराज कुर्मी (संयोजक, साहित्य मंच टोडारायसिंह) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान दामोदर लाल वर्मा ने की। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्राएं मीनाक्षी मोरल्या एवं सोनाक्षी तेजी विजेता रहीं, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में गरिमा कंवर एवं कृष्णा माली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया गया।
छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिया बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता का संदेश










