ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के सम्पूर्ण व्यवस्थापक द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त हो गयी है।
दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा ने बताया की ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के सम्पूर्ण व्यवस्थापकों द्वारा 27 फरवरी 2026 से हड़ताल पर चल रहे थे जिसको लेकर 21 अप्रैल को शीर्ष बैंक के निदेशक के कक्ष में यूनियन के पदाधिकारीयो एवं अधिकारी के मध्य वार्ता हुई जिसमें सहमति बनने के बाद हडताल समाप्ति की घोषणा की गई। इस बैठक में शीर्ष बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चुडावत, सहकारी समितियां के संयुक्त रजिस्ट्रार प्रेम चंद जाटव, बहुउद्देशीय सहकारी सोसाइटी यूनियन के संयोजक हनुमान सिंह राजावत, सहकारी कर्मचारी संघ यूनियन के संयोजक कुलदीप जंगन, सहकारी विकास मंच यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मदन मैनारिया आदि मोजूद थे। जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने बताया की ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के ऋणी सदस्य जिन्होंने अभी तक ऋण जमा नहीं करवाया है वह अपनी समिति मे आकर ऋण की राशि 15 मई 2026 तक जमा करवा सकते हैं तथा 15 मई के बाद ऋण की राशि मय ब्याज के जमा करवानी पढेगी।
ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के व्यवस्थापकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल समाप्त










