संत शिरोमणि समाधिष्ट आचार्य 108 विद्या सागर महाराज के जेष्ठ मुनि 108 योग सागर महाराज के संघस्त 105 ऐलक चेत्य सागर, ऐलक 105 तन्मय सागर, ऐलक 105 आगत सागर, क्षुलक 105 स्वस्तिक सागर महाराज का बुधवार को शहर में मंगल प्रवेश होगा।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि महाराज का विहार अजमेर से कोटा की ओर चल रहा है। इसी क्रम में महाराज रात्री विश्राम नेगडीया के पास करेंगे तथा बुधवार सुबह 7 बजे शहर में मंगल प्रवेश करेंगे तथा आहार चर्या श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में होगी।
योग सागर महाराज का कल होगा मंगल प्रवेश










