Ajay AryaAjay Arya 21-Apr-2026
(13283 View)

राजकीय विद्यालय में पेयजल संकट, उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

राजकीय विद्यालय में पेयजल संकट, उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

देवली उपखंड की ग्राम पंचायत डाबर कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले चार माह से जल जीवन मिशन योजना के तहत नल कनेक्शन में से पानी नहीं आ रहा है, जिससे विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि विद्यालय में एक कुआं है जिसमें पानी फ्लोराइड युक्त है जो पीने योग्य नहीं है। पेयजल संकट के कारण विद्यालय में टैंकर से पानी की सप्लाई करवा रहे हैं जिससे विद्यालय में आर्थिक भार उत्पन्न हो रहा है। इस सम्बंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel