Ajay AryaAjay Arya 22-Apr-2026
(167 View)

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, विद्यार्थियों को पेड़ों की सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, विद्यार्थियों को पेड़ों की सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया

देवली के नगर पालिका सभागार में वन विभाग, श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रुबी अंसार, विशिष्ट अतिथि विठ्ठल सनाढ्य, पर्यावरण विद्, शिक्षाविद् पारसचंद्र जैन अध्यक्षता देवेन्द्र भारद्वाज ने की। एसडीएम ने अपने उद्बोधन में बताया कि पृथ्वी की सुन्दरता पेड़ पौधों से है। प्रतिवर्ष अनेक लोग पेड़ लगाते हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं हो पाती है। सभी विद्यार्थियों को पेड़ों की सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया। नूर मोहम्मद टीम द्वारा पृथ्वी दिवस को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पत्र लेखन, पोस्टर एवं पर्यावरण जागरूकता लिखित परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जोगेन्द्र सिंह क्षैत्रिय वन अधिकारी, महावीर मीणा, पर्यावरण विद्, भगवान जाट, सत्यनारायण धाकड़, हरिराम गौड़, शिवराज कुर्मी, सीमा मीणा, गोरा शर्मा, केदार शर्मा सेवानिवृत्त वनपाल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदीप पंवार टोंक ने किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel