नशामुक्ति अभियान के संचालक सांवतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना देवखेड़ा ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंचा में नशामुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा करने से शरीर व जीवन बर्बाद हो जाता है, विवेक खत्म होने से अपराध बढ़ते हैं इसलिए नशा नहीं करते हुए नशे पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को शपथ दिलाई कि राखी बांधते समय अपने भाई को शपथ दिलाए कि अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करे। साथ ही शपथ दिलाई कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 10 पेड़ लगाकर उनकी देखभाल संतान की तरह करे। कार्यक्रम में बेटी बचाओ का संकल्प दिलाते हुए लोकगीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार जैन सहित स्टाफ व उपस्थित छात्र छात्राओं को नशामुक्ति, वृक्षारोपण एवं बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया।
राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, वृक्षारोपण एवं बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया










