देवली के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम अरुण शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी अंबापुरा में पोषाहार से संबंधित समस्त रिकार्ड सहित पोषाहार गुणवत्ता की जांच की।
प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि एसीबीईओ ने निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं समुचित पाई। इस दौरान विद्यालय कार्मिको द्वारा किए जा रहे सह शैक्षणिक क्रियाकलापों की सराहना की, साथ ही कक्षा-कक्ष शिक्षण का भी अवलोकन कर संबलन प्रदान किया।
शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में पोषाहार गुणवत्ता की जांच की










