Ajay AryaAjay Arya 27-Apr-2026
(171 View)

गौ रक्षा कानून बनाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गोसेवकों ने निकाला जुलूस 

गौ रक्षा कानून बनाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गोसेवकों ने निकाला जु

गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को देवली शहर के सैकड़ो गौ सेवक एवं गो भक्तों ने शहर में जुलूस निकालकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सैकडों गोसेवकों ने जुलूस निकालकर गौ हत्या बन्द करने, गौ रक्षा कानून बनाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहर की विभिन्न गौशालाओं के गौ सेवक, सर्व हिंदू समाज व विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ता गणेश चौराहे पर इकट्ठे हुए। सभी गौ सेवक हाथों में गौ हत्या बंद करो, गौ माता का सम्मान जैसे स्लोगन लिखी हुई तख्तियां एवं बैनर के साथ शहर के मुख्य बाजार होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत भरे गए हजारों फार्म एवं ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। उपखंड अधिकारी कार्यालय में गौसेवक गौमाता एवं नन्दी बाबा को भी साथ लेकर आए थे। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ हत्या बन्द करने, गौ रक्षा कानून बनाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग शामिल थी।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel