Ajay AryaAjay Arya 27-Apr-2026
(1165 View)

बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, आमजन से अपील-अपने घरों की छत और आंगन में रखें पानी से भरे परिंडे

बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, आमजन से अपील-अपने घरों की छत और आंगन में रखें पानी से भरे परि

देवली उपखण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा व आसपास में बेजुबान पक्षियों के लिए पहल यूथ क्लब द्वारा परिंडे बांधकर सेवा कार्य किया गया।
कार्यकर्ताओं ने बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए जगह-जगह परिंडे लगाए, साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की छतों और आंगन में पानी से भरे परिंडे रखें ताकि प्यास से किसी पक्षी की जान न जाए। यह एक छोटा सा प्रयास कई पक्षियों का जीवन बचा सकता है। इस मोके पर क्लब के अवधेश जाट, मनोज सैनी, रवि तिवारी, अभिषेक शर्मा, पुष्पेंद्र जाट, धर्मराज सैनी, हंसराज माली, मुकेश सैनी, त्रिलोक नामा, पुष्पराज, राजेश सैनी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अनिल कुमार, ग्रामीण अविनाश पारीक, सत्यनारायण तिवारी, परशुराम जाट आदि मौजूद रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel