Ajay AryaAjay Arya 28-Apr-2026
(614 View)

नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया, स्टडी किट एवं एसआरपी पुस्तिका प्रदान की

नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया, स्टडी किट एवं एसआरपी पुस्तिका प्रदान की

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में कक्षा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य नवरतन मित्तल एवं मुख्याध्यापक धर्मराज मीणा द्वारा किया गया। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्याध्यापक ने पी.पी.टी., के माध्यम से विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, सुविधाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियों से अभिभावकों को अवगत कराया। प्राचार्य ने सभी का स्वागत करते ह्ए अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास पर बल दिया। विद्यार्थियों को मिष्ठान, स्टडी किट एवं एसआरपी पुस्तिका प्रदान की गई।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel