देवली में श्री मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा 30 अप्रैल गुरुवार को विष्णु भगवान के चतुर्थ अवतार नृसिंह भगवान की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
समाज अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि इस मौके पर श्री नृसिंह भगवान के अवतरण एवं हिरण्यकशिपु के वध का सजीव मंचन किया जाएगा, तत्पश्चात महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। सभी कार्यक्रम श्री नरसिंह मंदिर में सांय 5 बजे से आयोजित होंगे।
नृसिंह भगवान की जयंती 30 अप्रेल को, स्वर्णकार समाज मनाएगा धूमधाम से










