देवली के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में वामा देवी महिला मंडल की बैठक आयोजित कर वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसहमति से मैना बाकलीवाल को महिला मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष टीना अजमेरा व कोषाध्यक्ष राजकुमारी कोठारी को बनाया गया। निरन्तर दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद मैना ने शेष कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र करने की बात कही। समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि बैठक में उपस्थित महिलाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।
मैना बाकलीवाल जैन मंदिर में महिला मंडल की अध्यक्ष मनोनीत











