देवली के समीप आसन, बारला पोलिया ग्राम में 6 से 8 मई तक पंच मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुंडली यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रमानुसार 6 मई बुधवार को गणपति स्थापना, प्रातः 7:00 बजे से कलश यात्रा एवं 11:00 बजे से मूर्तियों का अधिवास किया जाएगा। गुरुवार 7 मई को प्रातः 7 बजे से पंच कुंडलीय यज्ञ, दोपहर 12:00 बजे से मूर्तियों का अधिवास एवं रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या आयोजित होगी। शुक्रवार 8 मई को प्रातः 7:00 बजे से पंच कुंडलीय यज्ञ, 11:30 बजे से पूर्णाहुति एवं दोपहर 12:30 बजे प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सांय 4 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
पंच मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुंडली यज्ञ 6 से 8 मई तक










