देवली में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने रविवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वे जन्मदिन पर शहर में विभिन्न सेवा कार्य किए।
समिति के ब्लॉक संयोजक आकाश कंछल ने बताया कि प्रातः सार्वजनिक गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गहलोत के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के कामना की। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पीने के पानी के परिंडे लगाए गए। इस दौरान टीकम सेन, नीरज चौधरी, गोविंद सेन, दिनेश कर्मावत, सत्यनारायण बूलिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिन पर पक्षियों के लिए लगाए पानी के परिंडे










