Ajay AryaAjay Arya 28-May-2026
(225 View)

माहेश्वरी समाज के गोपाल बने तहसील अध्यक्ष

माहेश्वरी समाज के गोपाल बने तहसील अध्यक्ष

देवली में क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के तहसील स्तरीय चुनाव राजमहल में संपन्न हुए जहाँ गोपाल माहेश्वरी मालू राजमहल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
जिला पर्यवेक्षक  सुनील परतानी मालपुरा एवं चुनाव अधिकारी रामेश्वर जेथलिया देवली, विशिष्ट अतिथि अमित झंवर अध्यक्ष माहेश्वरी समाज मालपुरा की देखरेख में चुनाव किए गए। कार्यकारिणी में मंत्री राजेंद्र कुमार सोमानी घाड, उपाध्यक्ष नितेश कुमार मूंदड़ा दूनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीशंकर जाजू  देवली, संगठन मंत्री नवल मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष देवीशंकर मूंदड़ा  देवडावास, सहमंत्री महावीर मालू सीतापुरा बने। इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी, जिला महामंत्री सत्यनारायण बिड़ला, राधेश्याम मालू, गोविंद नारायण सोमानी, भागचंद आगीवाल, प्रदीप झवर, जगदीश बिड़ला, ओमप्रकाश मालू, जगदीश तोतला समेत कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel