देवली शहर सहित उपखंड क्षेत्र में त्याग तपस्या और बलिदान का पर्व ईदुल अजहा पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया गया।
समाज के मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि शहर में सीआईएसएफ स्थित ईदगाह मस्ज़िद में मुफ्ती बरकतुल्लाह खान ने ईदुल अजहा के पर्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि खुदा की राह में अपनी सबसे कीमती चीज को भी हुक्म ए इलाही में कुर्बान कर देनी चाहिए, जिस तरह से हज़रत इब्राहिम ने अपने फरजंद बेटे इस्माइल को खुदा की राह में समर्पण किया। उन्होंने कहा कि हमें हमारे रब और उसके पैग़म्बर मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वैसल्लम के बताए हुए पथ पर चलना चाहिए। नमाज मुफ्ती बरकतुल्लाह खान साहब ने अदा करवाई। इस दौरान वतन की खुशहाली, अमन शांति, बेहतर जीडीपी, अच्छी वर्षा हेतु रब से दुआ की गई। नमाज़ के बाद एक दूसरे से मिल कर मुबारक बाद पेश की गई। इसके बाद मुस्लिम मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने अपने घरों पर सुन्नते इब्राहिमि अता की।
अम्बेडकर विचार मंच ने नमाजियों को पिलाया शर्बत :- ईदगाह के बाहर अम्बेडकर विचार मंच द्वारा नमाजियों के लिए ठंडे पानी व शरबत की व्यवस्था की गई और ईद की मुबारकबाद दी गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
मुस्लिम समुदाय ने ईदुल अजहा उत्साह उमंग के साथ मनाया, अंबेडकर विचार मंच ने नमाजियों को पिलाया शरबत










