Ajay AryaAjay Arya 28-May-2026
(311 View)

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान : गोप्रेमियों ने गोशाला में सेवा कार्य किए 

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान : गोप्रेमियों ने गोशाला में सेवा कार्य किए 

राज्य सरकार द्वारा आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत देवली उपखंड के दूनी में पशुपालन विभाग व सर्वजीव दया गौसेवा पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट गौशाला के द्वारा गोशाला में सेवा कार्य किए गए।
गौसेवक ओम प्रकाश ने बताया कि इस दौरान गौशाला में सफाई, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, पक्षियों के दाने पानी की व्यवस्था, चिकित्सा व बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. दीप्ती मीना, जीतराम गुर्जर ओर दूनी माहेश्वरी समाज महिला मंडल की मधु झवर, नविता माहेश्वरी, रितु मूंदड़ा ने सेवाएं दी। इस मौके पर गोप्रेमियों ने गौमाताओ को गुड़ और हरा चारा खिलाया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel