देवली उपखंड की उपतहसील नासिरदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालेडा की ढाणी भगवानपुरा में प्रधान मंत्री जल जीवन मिशन योजना में हर घर नल योजना में पेयजल सप्लाई अनियमित होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं ।
ग्रामीण रामप्रसाद, सावरा, महादेव कुमावत, सत्यनारायण, श्रवण कुमावत, हेमराज मीणा, कमला कुमावत ने बताया कि ठेकेदार द्वारा पिछले एक सप्ताह से नियमित पानी नहीं दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया। जिला प्रभारी मंत्री, विधायक देवली उनियारा एवं जिला कलेक्टर टोंक को भी देवली नगर पालिका में जन सुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर समयबद्ध तरीके से जल सप्लाई करने का निवेदन किया गया लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ठेकेदार द्वारा अनियमित जल सप्लाई करने से भीषण गर्मी में जनता परेशान हो रही हैं। जल जीवन मिशन योजना में प्राथमिक विद्यालय के बाहर आरओ लगा हुआ है जो साल भर से बंद पडा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई अनियमित होने से ग्रामीण परेशान, मंत्री को शिकायत के बावजूद नहीं हो रही है सुनवाई










