शहीद स्मारक चारदीवारी क्षतिग्रस्त प्रकरण : पूर्व सैनिकों ने की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही एवं चारदीवारी पुनर्निर्माण की मांग
देवली में शहीद स्मारक की 50 फीट लंबी दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं दीवार के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया कि शहर में भरतपुर हाउस के पास देश की आन बान शान सैनिकों, शहीदों, वीर नारियों की आस्था के प्रतीक शहीद स्मारक को गत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया जो कि हमारे सैनिकों व देश के नागरिकों का घोर अपमान है। ज्ञापन में मांग की है कि शहर के वातावरण को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, स्मारक के चारो तरफ सीसी टीवी कैमरे लगाने एवं शहीद स्मारक की दीवार का पुनर्निर्माण करवाए जाने की मांग की है। साथ ही ज्ञापन में चेतावनी भी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो पूर्व सैनिक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार, सूबेदार रतन सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह नरूका, कैप्टन सत्यनारायण, सूबेदार श्रवण सिंह, सूबेदार बहादुर सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट घनश्याम उपाध्याय, सूबेदार गोपाल सिंह समेत कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
पूर्व सैनिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी, शहीद स्मारक चारदीवारी क्षतिग्रस्त मामले में कार्यवाही एवं पुनर्निर्माण की मांग











