Ajay AryaAjay Arya 12-Jun-2026
(54 View)

वकील के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट मामले में दर्ज हुई एफआईआर, वकीलों ने समाप्त किया धरना प्रदर्शन

वकील के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट मामले में दर्ज हुई एफआईआर, वकीलों ने समाप्त किया धरना प्

देवली के एक वकील नरेंद्र कुमार मीणा के साथ हनुमान नगर थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट के मामले में आखिरकार देवली पुलिस थाने पर जीरो नम्बर की एफआईआर दर्ज हो गई है। इसी के साथ विगत तीन दिन से अभिभाषक संघ का चल रहा आंदोलन समाप्त कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि हनुमान नगर थाना अंतर्गत देवली के एक वकील नरेंद्र कुमार मीणा के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले की रिपोर्ट देवली पुलिस थाने में दर्ज नहीं करने के विरोध में अभिभाषक संघ देवली द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक हेमराज एवं थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर द्वारा धरने पर बैठे वकीलों से वार्ता भी की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
अभिभाषक संघ देवली अध्यक्ष ललित कुमार चौहान ने बताया कि विगत 3 दिन से इस मामले में आंदोलन चल रहा था, लेकिन देवली पुलिस द्वारा आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। इस सम्बंध में अभिभाषक संघ द्वारा पुलिस थाने के बाहर शांतिपूर्ण मांगे रखकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। इस धरने में आज टोंक, दूनी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी समर्थन देते हुए शामिल हुए। अभिभाषक संघ द्वारा हनुमान नगर थाने के आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही थी लेकिन देवली पुलिस क्षेत्राधिकार का मामला बता कर एफआईआर दर्ज करने में आना-कानी कर रही थी। 
बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी देवली थाने पर पहुंचे तथा स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी से चर्चा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने वकीलों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की तथा सहमति बनने पर 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई। अभिभाषक संघ अध्यक्ष ललित कुमार चौहान ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel