Ajay AryaAjay Arya 12-Jun-2026
(229 View)

जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी : मारपीट मामले में वकील थाने के बाहर बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर

जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी : मारपीट मामले में वकील थाने के बाहर बैठे अनिश्चितकालीन धरने

हनुमान नगर थाना अंतर्गत देवली के एक वकील नरेंद्र कुमार मीणा के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले की रिपोर्ट देवली पुलिस थाने में दर्ज नहीं करने के विरोध में अभिभाषक संघ देवली द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक हेमराज एवं थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर द्वारा धरने पर बैठे वकीलों से वार्ता भी की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
अभिभाषक संघ देवली अध्यक्ष ललित कुमार चौहान ने बताया कि विगत 3 दिन से इस मामले में आंदोलन चल रहा है, लेकिन देवली पुलिस द्वारा आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। इस सम्बंध में अब अभिभाषक संघ द्वारा पुलिस थाने के बाहर शांतिपूर्ण मांगे रखकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। इस धरने में आज टोंक, दूनी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी समर्थन देते हुए शामिल हुए। अभिभाषक संघ द्वारा हनुमान नगर थाने के आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है लेकिन देवली पुलिस क्षेत्राधिकार का मामला बता कर एफआईआर दर्ज करने में आना-कानी कर रही है। 
अभिभाषक संघ के बैनर तले देवली के वकीलों ने शुक्रवार को पुलिस थाने के बाहर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है। धरने को समर्थन देने के लिए टोंक बार एसोसिएशन एवं दूनी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए तथा एक स्वर में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग की बात कही। विगत तीन दिनों से चल रहा आंदोलन अब गति पकड़ने लगा है तथा अभिभाषक संघ भी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए डटा हुआ है। इस दौरान जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक एवं हनुमान नगर थाना प्रभारी भी देवली थाने पर पहुंचे तथा देवली के पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी से चर्चा की।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel