Ajay AryaAjay Arya 11-Jun-2026
(790 View)

वकील के साथ मारपीट का मामला : रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से वकीलों में रोष, शुक्रवार को बैठेंगे थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर

वकील के साथ मारपीट का मामला : रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से वकीलों में रोष, शुक्रवार को बैठेंगे थाने के

हनुमान नगर थाना अंतर्गत देवली के एक वकील नरेंद्र कुमार मीणा के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले की रिपोर्ट देवली पुलिस थाने में दर्ज नहीं करने के विरोध में अभिभाषक संघ देवली द्वारा पुलिस थाने के बाहर शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। 
अभिभाषक संघ देवली अध्यक्ष ललित कुमार चौहान द्वारा इस सम्बंध में उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया गया। ज्ञापन में बताया कि थाना देवली में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की शांतिपूर्वक मांग की गई, परन्तु थाना देवली में गुरुवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तत्पश्चात अब संघ द्वारा पुलिस थाने के बाहर अभिभाषक संघ देवली व आसपास के सभी बार संघ द्वारा शांतिपूर्ण मांगे रखकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel