देवली में जन सेवा समिति एवं संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से 7 जून रविवार को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत एवं महामंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि पैन्शनर भवन तहसील परिसर में प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ द्वारा एक्सपर्ट ओपिनियन एंव आवश्यक जांचे निःशुल्क की जाएगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि इसके अलावा कैंसर के संभावित लक्षण की जांचें शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव, मुंह खोलने या निगलने में कठिनाई, लम्बे समय से छाले, अचानक वजन घटाना, भूख कम लगना, थकान लगातार बनी रहना, मल या मूत्र में खून आने सम्बन्धी जांचें की जाएगी।
जनसेवा समिति : निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप 7 जून को











