प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत देवली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनवाडा, स्यावता में विशेष शिविर आयोजित किया गया।
ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने बताया कि शिविर में 233 संदिग्ध मरीजों के मौके पर ही चेस्ट एक्स रे कर जांच की गई एवं 5 टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों के सहयोग से पोषण किट वितरित किए। खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवली डॉ. मनीष लोधी ने टी बी मरीजों के संपर्क वालों को टी पी टी (डॉट्स प्रीवेंटिव थेरेपी) के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं टीबी के लक्षण, जाँचे और इसके मुफ्त उपचार के बारे में जागरूक किया। शिविर में 586 ग्रामीण की स्क्रीनिंग की गई।
शिविर में टीबी के लक्षण, जाँच और मुफ्त उपचार के बारे में जागरूक किया











