देवली स्थित सीआईएसएफ 6 वीं रिजर्व बटालियन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कमांडेंट श्वेतांक के सानिध्य में 300 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि परिसर अपनी घनी हरियाली एवं पर्यावरणीय महत्व के कारण स्थानीय क्षेत्र में "देवली का फेफड़ा" के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य बल कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएसएफ 6 वीं रिजर्व बटालियन में किया वृक्षारोपण











