देवली उपखंड की ग्राम पंचायत गांवड़ी के ग्राम रूपारेल निवासी एक पूर्व सैनिक के कब्जेशुदा पुश्तैनी बाड़े की दीवार को तोड़े जाने के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर पूर्व सैनिक हीरालाल मीणा ने उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि प्रार्थी ने उक्त दीवार 2011 में बनाई थी तब दीवार व पड़ोसी के खेत के बीच में नाले की चौड़ाई 15 फीट जगह छोड़ी गई थी। उसके बावजुद पड़ोसी ने उक्त दीवार को तोड़ दिया। पूर्व सैनिक ने उचित कार्यवाही की मांग की है।
पूर्व सैनिक ने बाड़े की दीवार को तोड़े जाने के मामले में कार्यवाही की मांग की










