Ajay AryaAjay Arya 07-Jun-2026
(132 View)

श्रद्धा और विश्वास के सहारे पूरी की 110 किमी दंडवत यात्रा, 40 दिन बाद किए डिग्गी कल्याण महाराज के दर्शन

श्रद्धा और विश्वास के सहारे पूरी की 110 किमी दंडवत यात्रा, 40 दिन बाद किए डिग्गी कल्याण महाराज के दर्

आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देवली उपखण्ड के बालूंदा ग्राम निवासी 68 वर्षीय मूलचंद वैष्णव ने 110 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा पूर्ण कर डिग्गी स्थित भगवान कल्याण महाराज के दर्शन किए। वैष्णव ने 27 अप्रैल को अपने गांव के कल्पवृक्ष से यह यात्रा शुरू की थी, जो शनिवार को डिग्गी धाम पहुंचकर पूर्ण हुई।
वैष्णव पिछले 35 वर्षों से लगातार डिग्गी कल्याण महाराज की पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 35 वर्ष पहले अकेले पदयात्रा की शुरुआत की थी, जो आज भी निरंतर जारी है। हर वर्ष वे डिग्गी कल्याण चौराहे से मंदिर तक कनक दंडवत करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने गांव से ही 110 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा का संकल्प लिया था। भीषण गर्मी और कठिन मार्ग के बावजूद उनकी अटूट श्रद्धा और कठिन तपस्या को देखकर लोग प्रेरित होते रहे। इस कनक दंडवत यात्रा का उद्देश्य गांव, पंचायत, तहसील, जिला और प्रदेश में खुशहाली तथा अच्छी बारिश की कामना करना है। डिग्गी धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भगवान कल्याण महाराज के दर्शन कर भोग अर्पित किया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel