राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम 22 सूत्रीय मांग पत्र सोमवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सौंप कर प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में प्रधानाचार्य की पदोन्नति, नए पद सृजन, विभाग में पदोन्नति, प्रशासनिक ढांचा सुदृढ़ करने की मांग, वेतन विसंगति, पीईईओ भत्ता, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, तकनीकी दखल का विरोध समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि प्रशासनिक ढांचे में समय अनुकूल सुधार नहीं होने से अधिकारियों एवं विद्यालयों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश का संपूर्ण शिक्षा सेवा समग्र उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल माली, प्रदेश सहमंत्री राजीव शर्मा, मंत्री महेश खटाना, दिनेश सिंह नरूका, अशोक चौधरी, राकेश मीणा, प्रहलाद गुर्जर, उर्मिला मीणा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
प्रशासकीय असंतुलन से नाराज शिक्षकों का प्रदेश व्यापी शंखनाद, नए पद उन्नयन की मांग को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी










