Ajay AryaAjay Arya 08-Jun-2026
(99 View)

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वराह, कपिल एवं पृथु अवतार प्रसंग का हुआ रसपूर्ण वर्णन

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वराह, कपिल एवं पृथु अवतार प्रसंग का हुआ रसपूर्ण व

देवली में जयपुर रोड स्थित मैरिज गार्डन पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का वाचन कथावाचक संत राजाराम रामस्नेही द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े नवरतन अगवाल ने बताया कि कथा शुभारंभ पर हनुमान मंदिर से मैरिज गार्डन तक महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक ने भगवान के वराह अवतार, कपिल अवतार एवं पृथु अवतार की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान समय-समय पर धर्म की स्थापना एवं भक्तों के कल्याण के लिए विभिन्न अवतार धारण करते हैं। वराह अवतार के माध्यम से पृथ्वी उद्धार, कपिल अवतार के माध्यम से ज्ञान एवं भक्ति तथा पृथु अवतार के माध्यम से आदर्श शासन एवं लोककल्याण का संदेश दिया गया। कथा के दौरान संत ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, सत्संग एवं मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सदाचार अपनाने का आह्वान किया। कथा पांडाल में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा भक्ति रस में सराबोर होकर कथा श्रवण किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel