Ajay AryaAjay Arya 08-Jun-2026
(98 View)

माली समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को

माली समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को

अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक जिला कार्यकारिणी की बैठक देवली स्थित केसर माताजी प्रांगण में संरक्षक प्रहलाद तलाईच के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, युवा प्रतिभाओं के सम्मान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से 28 जून को दूनी में जिला स्तरीय सर्व माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी तहसील कार्यकारिणियों के गठन की जानकारी प्रस्तुत की। प्रस्तावित सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवाओं, सामाजिक क्षेत्र एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया जाएगा। बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, मंच संचालन समिति, पंजीयन समिति, भोजन व्यवस्था समिति, प्रचार-प्रसार समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel