देवली में जनसेवा समिति एवं आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से सोमवार को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित शिविर में नैत्र विशेषज्ञ डा. ज्योति प्रचार के सहयोग से 23 रोगियों की जांच की गई। शिविर में 7 रोगियों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। चयनित रोगियों का जयपुर ले जाकर सहाय हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापस लाने, चश्मा, भोजन एवं रहने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। रोगियों का फॉलो अप शिविर ऑपरेशन से 1 महीने बाद किया जाएगा, जिसमें आंखों की चेकिंग कर पट्टी खोलकर आवश्यक निर्देश और दवाइयां डाली जाएगी। शिविर में शिवजीराम प्रतिहार, घीसालाल टैलर, महावीर कुमार जैन, राजैन्द्र कुमार शर्मा, सत्यनारायण गोयल, नवल किशोर पारीक, सुरेन्द्रसिंह शक्तावत, कन्हैयालाल लुनिवाल आदि ने सेवाएं दी।
जनसेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में 23 रोगियों की जांच कर 7 को किया लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित










