देवली में महाराणा प्रताप जयंती 17 जून को मनाई जाएगी। इस मौके पर शहर में विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली जाएगी।
कार्यक्रम से जुड़े रणवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर में सर्व हिंदू समाज की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को शानदार बनाने का निर्णय लिया गया। 17 जून को महाराणा प्रताप सर्किल से प्रातः 8:30 बजे महाराणा प्रताप की शोभायात्रा एवं वाहन रैली प्रारंभ होगी। वाहन रैली जयपुर हाउस, पद्मावती सर्किल, भारत गैस के सामने से मुख्य बाजार होते हुए छतरी चौराहा, ममता सर्किल, कीर मोहल्ला, देवली गांव रोड, अंबेडकर सर्किल, ममता सर्किल, चर्च रोड, बीएसएनएल कार्यालय, पटेल नगर, एसबीआई चौराहा होते हुए आदर्श विद्या मंदिर कुचलवाड़ा रोड पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर शहर के सभी विद्युत पोलों पर महाराणा प्रताप के फ्लेक्स लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
महाराणा प्रताप जयंती 17 जून को : विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली जाएगी










