देवली के एजेंसी एरिया में श्री शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
समाजसेवी टीकम चंद सेन ने बताया कि प्रातः कलशयात्रा निकाली गई जिसमें छोटे छोटे बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट एवं अखाड़ा प्रदर्शन एवं रोमांचक करतब दिखाए गए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत एवं फल, आइसक्रीम ठंडा पानी और शरबत का वितरण किया गय। ,भीषण गर्मी में कलश यात्रा के आगे आगे टैंकर से सड़क मार्ग पर पानी का छिड़काव की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई। बेंड बाजे के साथ नाचते गाते शोभायात्रा नेवर बाग बालाजी मंदिर से प्रारम्भ होकर शीतला माता मंदिर पहुंची। इस अवसर पर सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे शामिल शामिल हुए। इस अवसर पर मन्दिर को भव्य रूप में सजाया गया, आयोजन समिति के सभी सदस्य व्यवस्था बनाये हुये थे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.instagram.com/reel/DZm0nWfvaXI/?igsh=NDBqdDluNGZ3YnVl
शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुभारंभ पर निकाली भव्य कलश यात्रा










