Ajay AryaAjay Arya 14-Jun-2026
(291 View)

करंट से झुलसे धनराज बैरवा की मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अम्बेडकर विचार मंच ने किया 15 जून को देवली बन्द का आह्वान

करंट से झुलसे धनराज बैरवा की मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अम्बेडकर विचार मंच ने

धनराज बैरवा को न्याय दिलाने के लिए अम्बेडकर विचार मंच ने किया 15 जून को देवली बन्द का आह्वान
बिजली विभाग की लापरवाही से धनराज बैरवा ने हारी जिंदगी की जंग, निधन के बाद अम्बेडकर विचार मंच बैठा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने धरने पर

देवली उपखंड की ग्राम पंचायत गावड़ी के दुर्गापुरा ढाणी निवासी धनराज बैरवा की बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रविवार को एसएमएस चिकित्सालय जयपर में इलाज के दौरान मौत हो गई। धनराज की मौत की सूचना मिलते ही अंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। अंबेडकर विचार मंच ने 15 जून सोमवार को देवली बन्द का आह्वान किया है।
उल्लेखनीय है कि धनराज 2 जून को बिजली के करंट से बुरी तरह झुलस गया था, जिसका एसएमएस चिकित्सालय जयपर में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान पीड़ित के दोनों हाथ भी काटने पड़े। इस दौरान वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार उन्होंने रविवार को दम तोड़ दिया। धनराज के निधन की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया तथा ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों एवं ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही का परिणाम है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है तथा लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। धनराज की मौत की सूचना मिलने के बाद अंबेडकर विचार मंच कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा उपखंड कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता एवं परिवार में एक जाने को सरकारी नौकरी दी जाए। वही अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष पांचूलाल मीणा द्वारा जारी विज्ञप्ति में 15 जून सोमवार को देवली बन्द का आह्वान किया गया है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel