Ajay AryaAjay Arya 16-Jun-2026
(120 View)

मॉडल स्कूल को मिलेगा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय का राष्ट्रीय सम्मान

मॉडल स्कूल को मिलेगा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय का राष्ट्रीय सम्मान

देवली उपखंड के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पनवाड़ को सत्र 2025 -26 का स्वच्छ हरित एवं विद्यालय रेटिंग का प्रमाण पत्र एवं 1 लाख रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। 
प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि राजस्थान से 11 विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उच्च माध्यमिक स्तर पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पनवाड़ ने ऑल इंडिया पर 16 वी रैंक तथा राजस्थान में प्रथम रैंक प्राप्त की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह सब शिक्षकों की मेहनत, भामाशाहों के सहयोग एवं छात्र-छात्राओं के जुनून ने स्कूल को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। विद्यालय को सत्र 2021-22 में भी स्वच्छ विद्यालय का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस उपलब्धि के बाद पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिसर में हरियाली एवं स्वच्छता का अनोखा संगम देखने को मिलता है, इस सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षक की कड़ी मेहनत और समर्पण प्रमुख है। पौधारोपण में सीआईएसएफ का विशेष सहयोग रहा। बच्चों को पौधारोपण जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर नियमित रूप से प्रेरित किया जाता है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel