Ajay AryaAjay Arya 16-Jun-2026
(229 View)

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई : 2 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त, चालक हुए फरार

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई : 2 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त, चालक हुए फरार

देवली पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगह पर बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली मय अवैध बजरी के जब्त किए हैं।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि कासीर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली को रुकवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस जाप्ता देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध बजरी भरी हुई पाई गई। इसी प्रकार इंद्रपुरा कॉलोनी से कासीर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस जाप्ता को देखकर चालक ट्रॉली का डंपर ऊंचा कर बजरी सड़क पर बिखरते हुए वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर अज्ञात वाहन चालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel