Ajay AryaAjay Arya 17-Jun-2026
(106 View)

सर्व हिंदू समाज ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती, शहरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

सर्व हिंदू समाज ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती, शहरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्

देवली में बुधवार को महाराणा प्रताप सर्किल पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में मनाई गई। इस मौके पर सर्व हिंदू समाज द्वारा महाराणा प्रताप की भव्य शोभा यात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई।
समारोह में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देश की आन बान शान के लिए मर मिटने वाले योद्धा महाराणा प्रताप के चित्र पर उपस्थितजनों ने माल्यार्पण कर नमन किया। महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा एवं वाहन रैली महाराणा प्रताप सर्कल से एजेंसी एरिया पद्मावती सर्किल होते हुए मुख्य बाजार से छतरी चौराहा, ममता सर्किल होते हुए आदर्श विद्या मंदिर कुंचलवाड़ा रोड पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया तथा वाहन रैली में शामिल कार्यकर्ताओं हेतु ठंडे पेय की व्यवस्था की। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई जहां वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है। इस अवसर पर राजपूत सभा सदस्य, विश्व हिन्दू परिषद समैत सर्व हिंदू समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel