Ajay AryaAjay Arya 17-Jun-2026
(148 View)

मंदिर जीर्णोद्धार के बाद हुई कलश स्थापना व ठाकुर जी का मंगल प्रवेश

मंदिर जीर्णोद्धार के बाद हुई कलश स्थापना व ठाकुर जी का मंगल प्रवेश

देवली उपखंड के चांदली की झौंपडिया गांव में चारभुजा नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद कलश स्थापना व ठाकुर जी का मंगल प्रवेश के कार्यक्रम में कलश यात्रा निकाली गई, साथ ही अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ हवन करवाया गया। 
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एडवोकेट सांवरिया बैरागी ने बताया कि हाल ही में चारभुजा नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया है, पुराने मंदिर के स्थान पर नवीन मंदिर का निर्माण किया गया है। इसी के उपलक्ष में दो दिवसीय का धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया जिसमें प्रथम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, वहीं अखंड रामचरितमानस पाठ आयोजित किया गया। दूसरे दिन ठाकुर जी को नवीन मंदिर में गर्भगृह में प्रवेश करवाया गया। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों के द्वारा हवन व पूर्णाहुति की गई। कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद सभी ग्रामवासियों ने नवीन मंदिर में ठाकुर जी की आरती की। इस अवसर पर ग्रामवासियों की ओर से भंडारा आयोजित किया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel