देवली के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम राय मीणा ने उपखंड के राजकीय विद्यालयों का ऑनलाइन शाला सम्बलन निरीक्षण किया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीखेड़ा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुशालपुरा मैं निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को जांचा तथा कमजोर विद्यार्थियों में शैक्षणिक सुधार हेतु संस्था प्रधान एवं स्टाफ की बैठक लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में जर्जर कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को नहीं बैठाने तथा नामांकन वृद्धि, गृह कार्य, कार्य पुस्तिका नियमित देकर जांचने के निर्देश दिए। विद्यालय समय में विद्यार्थियों की पूर्ण सुरक्षा के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोही का भी निरीक्षण कर एसएमसी सदस्यों एवं अभिभावकों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने की जानकारी दी।
एसीबीईओ ने स्कूलों का किया निरीक्षण, जर्जर कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को नहीं बैठाने के दिए निर्देश










