सरकार की शिक्षा नीतियों में विसंगतियों और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रति कथित गलत नीतियों के विरोध में बुधवार को देवली-दूनी क्षेत्र के निजी स्कूल संचालकों और शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्र के लगभग 600 स्कूल संचालक और शिक्षक देवली में एकत्रित हुए और एक विशाल जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
निजी स्कूल संगठन के अध्यक्ष लोकेश जैन के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शिक्षा का अधिकार का बकाया भुगतान, शिक्षा संबल योजना में नाजायज हस्तक्षेप पर रोक, आरटीई के अंतर्गत आने वाली प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए भी सरकार नियमानुसार राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन सरकार की कुछ नीतियां और बेवजह का हस्तक्षेप स्कूलों के संचालन में बाधा बन रहा है। यदि सरकार ने इन जायज मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों शिक्षक और स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
निजी स्कूल संचालकों व शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर देवली में निकाला जुलूस, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन










