Ajay AryaAjay Arya 15-Jul-2026
(120 View)

ग्रामीण सेवा शिविर में टीबी मरीजों को वितरित किए निक्षय पोषण किट

ग्रामीण सेवा शिविर में टीबी मरीजों को वितरित किए निक्षय पोषण किट

देवली उपखण्ड की बीजवाड़, रतनपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा टीबी मरीजों को उच्च पोषणयुक्त निक्षय पोषण किट वितरित किए गए।
इस अवसर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी नासिरदा पंकज कुमार टेलर ने कहा कि टी बी के उपचार में नियमित दवाइयों के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी की देखरेख में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (बीपी) तथा शुगर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही टीबी के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके बलगम के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सलमान कुरेशी, ललित प्रजापत ने बताया कि टीबी की जांच और दवाइयां सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी रहे, तो उसे तुरंत टीबी की जांच करवानी चाहिए। शिविर में तहसीलदार देवली, नासिरदा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel