देवली में श्री गंगागुरिया बालाजी धाम में शिखर निर्माण के सहयोगार्थ 23 जुलाई गुरुवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।
शिखर निर्माण समिति मंत्री हुकमचंद टेलर ने बताया कि इस निमित्त गुरुवार को समिति अध्यक्ष सुरेंद्र जिंदल के सानिध्य में समिति सदस्यों ने बोयड़ा गणेश जी को निर्विघ्न कार्य संपन्न हेतु विधिवत पूजा अर्चना कर निमंत्रण दिया। गणेश जी मंदिर में पूजा का कार्य बालाजी मंदिर पुजारी यतेंद्र ने संपन्न करवाया।
गंगागुरिया बालाजी धाम में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ 23 जुलाई से











