देवली के श्री गंगागुरिया बालाजी धाम में जनकल्याण के निमित्त अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।
समिति मंत्री हुकम चंद टेलर ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ विधि विधान पूर्वक पंडित यतेंद्र जोशी के सानिध्य में शिखर निर्माण समिति एवं भक्तगणों की उपस्थिति में भक्तिभाव से किया गया। इस मौके पर रामपाल गर्ग, भागचंद त्रिपाठी, अनिल गोयल समेत कई भक्तगण उपस्थित रहे।
गंगागुरिया बालाजी धाम में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ











