नशामुक्ति अभियान के संचालक सावंतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना देवखेड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गाँव में नशामुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा करने से विवेक खत्म हो जाता है छात्र अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है इसलिए नशा नहीं करते हुए नशे पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए ,साथ ही छात्राओं को शपथ दिलाई कि राखी बांधते समय अपने भाई को शपथ दिलाए कि वे अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करे। इसके साथ ही लोकगीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताया। उन्होंने प्रत्येक को शपथ दिलाई कि अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाकर उनकी देखरेख सन्तान की तरह करना चाहिए। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य संतरा मीणा समेत समस्त स्टाफ मौजूद था।
स्कूल में बच्चों को नशामुक्ति, वृक्षारोपण व बेटी बचाओ का संकल्प दिलवाया










