देवली उपखंड में ग्राम सतवाड़ा को संथली राजमहल मार्ग से जोड़ने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क में जगह जगह गड्ढे व कीचड़ जमाव से ग्रामीण परेशान है।
ग्रामीणों ने बताया कि राजमहल के नजदीक बसा एक हजार से अधिक आबादी वाला गांव जिसमें दशकों पहले बनी सड़क में बड़े बड़े गड्डे बन चुके है। डामर पूरी तरह उखड़ चुकी है जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई हैं। ग्रामीण एडवोकेट महावीर चौधरी ने बताया कि ग्रामवासियों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर से मिलकर सड़क के नव निर्माण की मांग रखी है जिस पर विधायक ने अति शीघ्र सड़क निर्माण करवाकर समस्या निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
सतवाड़ा चौराहे से गांव तक की सड़क में पड़े हैं गड्डे, कीचड़ से परेशान है ग्रामीण










