देवली के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों हेतु बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और परिसर में अनावश्यक भीड़भाड़ को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि राज सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिसर में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अब केवल मरीज और उनके साथ एक ही आवश्यक परिजन को अस्पताल प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परिसर में 24 घंटे तैनात सुरक्षा गार्ड बिना वजह घूमने वाले तत्वों को एवं अनावश्यक भीड़भाड़ को रोकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने भी आमजन और मरीज के परिजनों से अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था में सहयोग करें ताकि अस्पताल में शांतिपूर्ण माहौल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सके।
उप जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए लगाए सुरक्षा गार्ड










