Ajay AryaAjay Arya 29-Jul-2026
(325 View)

करंट से युवक की मौत मामले में न्याय व सहायता की मांग

करंट से युवक की मौत मामले में न्याय व सहायता की मांग

मालपुरा में बिजली के खंभे से सड़क पर फैले करंट से हुई युवक की मौत मामले में सर्व समाज ने न्याय व सहायता की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि मालपुरा में नगर पालिका व विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे से सड़क पर भरे पानी में फैले करंट से राहुल वर्मा पुत्र रामसहाय वर्मा की मृत्यु हो गई। ज्ञापन में इस लापरवाही में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नौकरी से निलंबित किए जाने, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। इस दौरान राजबहादुर,  पांचू लाल मीणा, दिलखुश, रामकिशन बेरवा, राम सिंह मीणा, यादराम, ओमप्रकाश, राजेश आदि मौजूद थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel