Ajay AryaAjay Arya 05-Aug-2026
(20284 View)

देवली से रणथम्भौर के लिए 26 वीं त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा 29 अगस्त से

देवली से रणथम्भौर के लिए 26 वीं त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा 29 अगस्त से

देवली से रणथम्भौर तक की प्रसिद्ध 26 वीं त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा इस वर्ष 29 अगस्त से प्रारंभ होगी। 
यह यात्रा शनिवार को प्रातः 7:30 बजे पं. गौरीशंकर की बगीची, गणेश रोड, देवली से रवाना होगी। यात्रा का ध्वजार्पण 3 सितम्बर गुरुवार को दोपहर 1 बजे रणथम्भौर गणेश जी के होगा। यात्रा शुल्क 501 रुपये रखा गया है। 6 दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु विजयगढ़, नगरफोर्ट, उनियारा, चौथ का बरवाड़ा, खोतड़ी के बालाजी होते हुए रणथम्भौर पहुंचेंगे। आयोजकों ने बताया कि यात्रा की प्रेरणा स्व. सन्त कुमार शर्मा से मिली है। श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel